फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी जेब आज से होगी ढीली, दो रुपये महंगा हुआ डीजल

Sat, 01 Aug 2015 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार आधी रात से डीजल दो रुपये महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने डीजल पर लगने वाले वैट को 11.5 फीसदी से बढ़ाकर 16 फीसदी कर दिया है। इस बारे में अधिसूचना भी जारी हो गई है।
विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग ने 15 जुलाई को अधिसूचना जारी कर प्रदेश की जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। वैट बढ़ाने का सीधा-सीधा असर प्रदेश के लाखों लोगों पर पड़ेगा।
विज्ञापन


डीजल के दाम बढ़ने से ट्रक ऑपरेटर यूनियनें भी भाड़ा बढ़ा देंगी जिससे वस्तुओं के दामों में और उछाल आ जाएगा।

हिमाचल समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों ने वैट को एक समान करने पर सहमति जताई थी इसके बाद वैट बढ़ाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें