प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इतिहास विषय के 47 प्रवक्ता (स्कूल न्यू) की नियुक्तियां कर दी गई हैं। राज्य लोकसेवा आयोग की सिफारिश पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को इन सभी शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए। सभी नवनियुक्त शिक्षकों को जल्द से जल्द स्कूलों में पद ग्रहण करने को कहा गया है। अनुबंध आधार पर हुई नियुक्ति के में इन शिक्षकों को प्रति माह 14500 रुपये वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सितंबर में ही नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए सरकार का आभार जताया है। संघ के उपाध्यक्ष डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री से मांग कर नियुक्ति आदेश इसी माह जारी करने की मांग की थी। सितंबर में नियुक्ति होने से इन शिक्षकों को अनुबंध सेवाकाल पूरा करने के लिए बाद छह माह का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।