फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कार पूलिंग करेंगे हाईकोर्ट के न्यायाधीश, 50% कर्मी दो दिन करेंगे वर्क फ्रॉम होम

Tue, 19 May 2026 01:15 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ईंधन और सरकारी खर्च बचाने के लिए अहम फैसला लिया है। अब हाईकोर्ट के न्यायाधीश दफ्तर आने-जाने के लिए कार पूलिंग करेंगे यानी कि एक ही गाड़ी में कई न्यायाधीश साथ यात्रा करेंगे, ताकि पेट्रोल की खपत कम हो सके।
विज्ञापन
कार पूलिंग करेंगे हाईकोर्ट के न्यायाधीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ईंधन और सरकारी खर्च बचाने के लिए अहम फैसला लिया है। अब हाईकोर्ट के न्यायाधीश दफ्तर आने-जाने के लिए कार पूलिंग करेंगे यानी कि एक ही गाड़ी में कई न्यायाधीश साथ यात्रा करेंगे, ताकि पेट्रोल की खपत कम हो सके। साथ ही हाईकोर्ट के 50 फीसदी कर्मचारियों को सप्ताह में अधिकतम दो दिन घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) की सुविधा दी गई है। यह फैसला केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद लिया गया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने इस व्यवस्था को तुरंत लागू करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के बाद रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा की ओर से आधिकारिक सर्कुलर भी जारी किया गया है। सर्कुलर के अनुसार, बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से हिमाचल हाईकोर्ट ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है। इसके तहत रजिस्ट्री की प्रत्येक शाखा या सेक्शन का 50 फीसदी स्टाफ हफ्ते में अधिकतम दो दिन घर से काम करेगा। कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए बाकी का 50 फीसदी स्टाफ ऑफिस में मौजूद रहेगा। रजिस्ट्रार को सप्ताह शुरू होने से पहले साप्ताहिक रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

घर से काम करने वाले कर्मियों को हर समय फोन पर रहना होगा उपलब्ध
वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मियों को हर समय फोन पर उपलब्ध रहना होगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत कार्यालय बुलाया जा सकता है। हाईकोर्ट प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विभागों का काम बहुत जरूरी है और घर से काम करना संभव नहीं है, वहां यह सुविधा लागू नहीं होगी। ऐसे मामलों में संबंधित रजिस्ट्रार को निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है ताकि कोर्ट के कामकाज में बाधा न आए।
विज्ञापन


राज्यपाल भी कम कर चुके हैं गाड़ियों का काफिला
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी सरकारी खर्च कम करने के लिए अपने गाड़ियों के काफिले को कम कर चुके हैं। वे हेलिकाप्टर का भी इस्तेमाल करने से इन्कार कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें