फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामूला में आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट

Wed, 05 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे बारामूला में सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमले के बाद एक बार फिर समूचे उत्तर भारत में अलर्ट जारी हो गया है। इसी क्रम में हिमाचल पुलिस ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के बाद सभी जिलों के कप्तानों को खास सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


अंतर्राज्यीय सीमा वाले जिलों में बिना चेकिंग वाहनों को आने नहीं दिया जा रहा। प्रदेश भर में होटल मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी सूरत में रजिस्ट्रेशन व आईडी एड्रेस प्रूफ लिए बिना किसी को भी ठहरने न दें।

यह भी कहा गया है कि अगर जांच के दौरान कोई भी बिना एंट्री बाहरी व्यक्ति मिला तो होटल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भर के सभी शक्तिपीठों के अलावा बड़े प्रोजेक्टों की सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जेएंडके बॉर्डर पर चौकसी, सीमाओं पर गश्त दोगुनी

आईजी कानून व्यवस्था जहूर जैदी ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने को कहा है। चंबा और कांगड़ा में खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

जैदी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से सटी सीमाओं पर गश्त दोगुनी कर दी गई है। साथ ही रात में खास एहतियात बरतने और वाहनों की सघन चेकिंग के बाद ही एंट्री के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से लेकर कोकसर तक सड़क पर पुलिस व आईआरबी के जवानों को तैनात कर दिया है। चूंकि सामरिक महत्व वाले मनाली लेह मार्ग को सेना की लाइफ लाइन माना जाता है, ऐसे में इस रूट पर भी खास नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें