मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और वालीबुड अभिनेत्री हेमा मालिनी चार मई को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के प्रचार के लिए बिलासपुर पहुंच रही है। हेमा मालिनी का बिलासपुर आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।
वह बिलासपुर की मेन मार्किट में विशाल जनसभा को संबोधित करेगी। इसको लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। देश की सियासत में ‘ग्लैमर’ का तड़का नई बात नहीं है। हेमा मालिनी राज्य सभा सांसद भी रह चुकी है। इस बार मथुरा सीट वह चुनाव मैदान में उतरी है।
भरतनाट्यम में महारथ हासिल करने वाली कॉरियोग्रफर, डायरेक्टर एवं अभिनेत्री हेमा के दौरे से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। चार मई को सुबह लगभग 11 बजे वह बिलासपुर पहुंचेगी। यहां मेन मार्किट में हेमा मालिनी की विशाल जनसभा का आयोजन होगा। भाजपा के जिला सचिव स्वदेश ठाकुर ने हेमा के आने की पुष्टि की है।
इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी 4 मई को रिकांगपिओ और नाहन में रैलियां करेंगे। हेमा मालिनी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी जबकि पूर्व सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ऊना में अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे।