शिमला। घणाहट्टी के पास स्थित घंडल पंचायत के प्रशिक्षण केंद्र में हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट ने शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें संस्था ने 50 महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटीं। यह आयोजन संस्था के स्थापना दिवस पर किया गया। यह पहल भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के सहयोग से संचालित की गई। हेल्पिंग हैंड संस्था ने इसका क्रियान्वयन किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के निदेशक अशोक गौतम मुख्य अतिथि थे। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष कपिल कुमार ने कार्यक्रम में संस्था के 2017 से अभी तक किए कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था की ओर से शीतल, सुनीता बंसल, पूनम बंसल, चंपा देवी और मनोरमा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद