शिमला। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर मानवीय कर्तव्यों का पालन करें। मदद करने वालों को 5,000 की इनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के जूनियर असिस्टेंट अनिल कुमार ने कही। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि मददगार से पुलिस आगे कोई पूछताछ नहीं करेगी। विद्यार्थियों को इस दौरान सड़क सुरक्षा, रेड लाईट जंप न करने, ओवरटेक न करने के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को त्रिमूर्ति रंगमंच के कलाकारों ने गायन के माध्यम से 18 साल से पहले वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया। अलावा मैहली चौक पर नुक्कड़ नाटक और गायन से लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर जागरूक किया गया।