फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हेल्प हिमाचल ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हेल्प हिमाचल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को बाल दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की हंसी, खेल और खुशियों से गूंज उठा। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से बच्चों को प्लेट, गिलास और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। बच्चों ने गीत, कविता और खेलों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। ट्रस्ट की अध्यक्ष कुसुम जनारथा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद प्रेम करते थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष कुसुम जनारथा सहित सदस्य रेनू धीमान, श्रमजा मुंजाल, मंजू सूद, अलका रानी, अंशिका ठाकुर और पार्षद अंकुश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें