चुनाव खत्म होते ही प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा भी जोर पकड़ने लगी है। सप्ताह में दिन दिन धर्मशाला-चंडीगढ़ वाया शिमला होकर जाने वाली फ्लाइट पैक चल रही है। हेली टैक्सी के 28 से 30 मई के शेड्यूल में और अगले सप्ताह के 4 से 6 जून के शेड्यूल में भी कोई सीट चंडीगढ़ के लिए खाली नहीं है।
हालांकि मई के अंतिम शेड्यूल में न शिमला से धर्मशाला और न ही धर्मशाला से शिमला के लिए कोई सीट हेली टैक्सी में बुक हुई है। 30 मई को राजधानी शिमला से धर्मशाला के लिए हेली टैक्सी की सभी 11 सीटें फुल हैं, जबकि इसी दिन धर्मशाला से शिमला वापसी पर भी हेली टैक्सी को पहली बार चार सीटों पर बुकिंग मिली है।
लोकसभा चुनाव के बाद हेली टैक्सी सेवा के अच्छे परिणाम दिखने लगे हैं। अगले दो शेड्यूल में जहां चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवा फुल हो चुकी है, वहीं 30 मई को शिमला से धर्मशाला और धर्मशाला से शिमला के लिए भी बुकिंग आई है। उम्मीद है 30 मई तक यह बुकिंग और बढ़ जाएगी।
- सुमन हजारिका, प्रबंधक, पवन हंस हैली टैक्सी सेवा