फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल सड़क पर आज से नहीं चलेंगे बड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर सुबह और शाम के वक्त बड़े वाहनों की आवाजाही पर कुछ घंटों के लिए रहेगी रोक
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग को जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना की सड़क पर रोजाना लगने वाले यातायात जाम से मरीजों और तीमारदारों को आज से राहत मिल सकती है। इस सड़क पर बुधवार से टिपर और ट्रक जैसे बड़े वाहनों की आवाजाही पर दिन के समय कुछ घंटे के लिए रोक रहेगी।
जिला प्रशासन ने इस बारे में पुलिस विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार भट्ठाकुफर चौक से चमियाना अस्पताल तक रोज सुबह 7:30 से सुबह 10:00 बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसी तरह शाम 4:30 से 6:00 बजे तक भी बड़े वाहन नहीं चल सकेंगे। अभी भट्ठाकुफर से चमियाना अस्पताल तक की सड़क काफी संकरी है। इस पर सुबह और शाम वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर लंबा जाम लगता है। बड़े वाहनों की आवाजाही होने से मरीजों के वाहन और एंबुलेंस इस सड़क पर फंसी रहती है। इससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाईकोर्ट ने भी सड़क की खस्ताहाल पर सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों के बीच अब जिला प्रशासन ने इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी क्षेत्र में बन रहा है फोरलेन
इस क्षेत्र में फोरलेन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस काम में लगे बड़े वाहन अस्पताल की सड़क से भी आवाजाही करते हैं। इसलिए बड़े वाहनों की पीक ऑवर्स में आवाजाही पर रोक लगाई गई है। चमियाना अस्पताल में कई विभाग शिफ्ट होने के बाद अब यहां रोजाना मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों के तीन सौ से अधिक वाहन आते जाते हैं। अब नई यातायात व्यवस्था से मरीजों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें