फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सुबह चला दिए बड़े वाहन, शाम को धंस गई संजौली-ढली बाईपास सड़क, पूरी तरह बंद

Tue, 03 Feb 2026 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सड़क के किनारे जमीन धंसने के बाद इसे सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। यहां सड़क किनारे एक ड्रिलिंग मशीन खड़ी थी। 
विज्ञापन
संजौली ढली बाईपास पर बड़ा गड्ढा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूस्खलन की आशंका को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद की गई राजधानी की संजौली ढली बाईपास सड़क अब छोटे वाहनों के लिए भी बंद हो गई है। सोमवार शाम इस सड़क के किनारे जमीन धंसने के बाद इसे सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। यहां सड़क किनारे एक ड्रिलिंग मशीन खड़ी थी। अचानक मशीन के नीचे जमीन धंसना शुरू हुई जिससे यहां एक बड़ा गड्ढा हो गया है। मशीन भी गड्ढे में धंस गई। सूचना मिलते ही एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और धंसाव के खतरे को देखते हुए बाईपास सड़क पर यातायात बंद करवा दिया। हालांकि सड़क धंसाव के पीछे बड़ी लापरवाही भी सामने आई है।

विज्ञापन
Trending Videos

जिला प्रशासन ने पिछले महीने ही इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद करने के आदेश जारी किए थे। यह आदेश कुछ दिन तो लागू रहे लेकिन अब इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। जिला प्रशासन के पाबंदी के आदेशों के बावजूद ट्रक, ट्रालों समेत कई बसें भी इस सड़क पर रवाना हो रही थीं। सोमवार को भी सुबह 10:00 बजे से ही इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रही। दोपहर 12:00 बजे यहां से सामान से लदे कई ट्रक, एचआरटीसी और कई निजी बसें भी गुजरीं। इनमें कई बसें खाली थीं तो कुछेक में सवारियां भी थीं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस की टीमें भी बाईपास सड़क पर नहीं दिखीं। इसी लापरवाही के चलते सड़क किनारे धंसाव हो गया। जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र की जियो थर्मल रिपोर्ट भी तैयार करवाई है। इसके आधार पर ही यहां टनल निर्माण समेत अन्य कामों पर फैसला लिया जाना है। उपायुक्त अनुपम कश्यप रिपोर्ट देखने के बाद इस काम पर फैसला लेंगे। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने कहा कि यह रिपोर्ट उपायुक्त को भेज दी है। वहीं लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करें।

9 जनवरी को पहली नौ जनवरी की रात फोरलेन बार हुआ था धंसाव
टनल निर्माण के कारण यहां कई रिहायशी मकानों में दरारें आ गई थीं। मौके पर एक होटल समेत तीन भवन खाली करवाए गए हैं। कुछेक दरारें संजौली-ढली बाईपास सड़क पर बनीं नालियों में भी मिली हैं। जिला प्रशासन ने इसका भू विज्ञानी से सर्वेक्षण भी करवाया है। फिलहाल अभी तक इसे भारी वाहनों के लिए नहीं खोला था लेकिन इसके बावजूद सड़क पर धड़ल्ले से बड़े वाहन दौड़ाए जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने भी इस पर सवाल उठाए थे। लंबीधार निवासी एवं पूर्व डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान ने कहा कि प्रशासन ने न सड़क की मरम्मत करवाई और न ही बसें चलाईं। अब फोरलेन के ट्रक ट्राले चलने से यह सड़क धंस गई है।
विज्ञापन

ढली संजौली बाईपास सड़क के किनारे धंसाव हुआ है। यहां एक बड़ा गड्ढा हो गया है। इसके चलते इस सड़क पर अब वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। - पंकज शर्मा, एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर
- पंकज शर्मा, एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें