शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 21 जून को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। शुक्रवार को ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला में 24.9, सुंदरनगर में 33.8, भुंतर में 34.5, धर्मशाला में 31.4, नाहन में 31.6 और सोलन में 29 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया है कि हिमाचल में जून के आखिरी सप्ताह में मानसून पहुंचने की संभावना है।