फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का कहर, फसलें तबाह एक की मौत

Sun, 01 Jun 2014 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के मैदानी इलाकों में जहां भयंकर गर्मी पड़ रही है, वहीं जून में ही हिमाचल में मौसम के तेवर बदल गए हैं। रविवार को प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि ने कहर बरपाया।
विज्ञापन


भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच चले तूफान से फसलों को भारी नुकसान के साथ एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

चंबा में तूफान से पेड़ गिरने से एक डॉक्टर की जान चली गई। दिल्ली के चंबा घूमने आए डाक्टर पुष्कर शर्मा पेड़ की चपेट में आ गए।

7 ‌डिग्री लुढ़का पारा

शिमला में दिन भर रुक-रुककर बारिश और ओलावृष्टि होती रही। प्रदेश के कई भागों में बारिश के अलावा लाहौल, भरमौर और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ।

मौसम के इस बदले मिजाज के चलते हिमाचल में पारा सामान्य से 7 डिग्री नीचे चला गया है।

सेब की फसल तबाह

मौसम की मार से सेब के अलावा अन्य फलों को भी नुकसान पहुंचा। राजधानी शिमला में कई जगह लोगों के घरों में पानी घुस गया। ऊपरी शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में सेब समेत विभिन्न फसलों को नुकसान हुआ है।

कई जगह सड़कें अवरुद्ध हो गईं हैं। चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से दो घंटे यातायात ठप रहा। कांगड़ा के लंज में पेड़ गिरने से स्कूल के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए।

कहां, कितनी बारिश

रविवार को शिमला में 50, सुंदरनगर में 17, भुंतर में 13, धर्मशाला 55.6, कांगड़ा में 58.8 और मनाली में 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

आज साफ हो जाएगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि मध्यम ऊंचाई वाले कुछ इलाकों को छोड़कर हिमाचल में सोमवार को मौसम साफ रहेगा।

एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

नुकसान की रिपोर्ट सौंपेंगे अफसर

राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि बारिश, ओलावृष्टि और तूफान से प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें