शिमला। राजधानी में सोमवार को बादलों की गड़गड़ाहट के साथ दिनभर बारिश का क्रम जारी रहा। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। ठंड में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शिमला में दिनभर घने काले बादलों ने डेरा जमाए रखा। साथ ही पहाड़ों में धुंध छाई रही। ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं। सुबह 7:00 बजे से पहले भी शहर में बारिश हुई है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश का सिलसिला थमा लेकिन इसके बाद भी बारिश हुई। शाम 4:00 बजे के बाद कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। ब्यूरो