मिश्रवाला में 24 से 26 मार्च को होना है जिसमें प्रदेश भर से धर्म समुदाय के हजारों श्रद्धालु इसमें पहुंचते है। मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा लोगों को धर्म से संबंधित शिक्षा दी जाती है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना था कि क्यारदा मदरसे में 21 से 28 मार्च तक पौने 3 सौ बच्चों के पेपर होने हैं।
वार्षिक पारितोषिक समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों हाफिजे कुरान डिग्री से सम्मानित करने का कार्यक्रम है जो पहले ही से तय है। इसलिए बच्चों के पेपर के बीच 3 दिन चलने वाले जोड़ कार्यक्रम तय परीक्षा व वार्षिक पारितोषिक समारोह में खलल पैदा करेगा।
उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने कहा कि मिश्रवाला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिश्रवाला में करीब 60 पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। दोनों ही पक्षों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि जिलाधीश सिरमौर ललित जैन के आदेश जारी हो चुके हैं जिसमें 24 से 26 मार्च को होने वाले जोड़ कार्यक्रम को मदरसा क्यारदा से बाहर कहीं करने को कहा गया है।
आयोजन करवाने वालेे पक्ष को किसी अन्य स्थल पर कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया जाएगा। वहीं, मदरसा प्रबंधन को केवल शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजन करवाने को कहा गया है जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे व दोनों पक्षों में किसी तरह का गतिरोध न बढ़े।