फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा कादरिया में नहीं मिली जोड़ की अनुमति, भारी पुलिस बल तैनात

Wed, 21 Mar 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रवाला धर्म प्रचार जोड़ कार्यक्रम को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी चलती आ रही है। इस बार जिला प्रशासन की तरफ से मदरसा कादरिया में जोड़ कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिल सकी है। जिला प्रशासन ने कहीं बाहर कार्यक्रम करवाने में सहयोग की बात कही है। 

विज्ञापन


एक पक्ष कार्यक्रम को मदरसा परिसर में करवाने पर अड़ा था। जबकि दूसरा पक्ष कहीं दूसरे स्थल पर कार्यक्रम करवाने की बात कह रहा था। जिलाधीश सिरमौर व एसपी सिरमौर भी दो बार मिश्रवाला पहुंच कर निरीक्षण कर चुके हैं। 

फिलहाल, पुलिस ने मिश्रवाला मदरसा क्यारदा में करीब 60 पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं जिससे शांति व्यवस्था बनी रह सके। बतातें चलें कि 2 दशकों से पांवटा के मिश्रवाला में जोड़ कार्यक्रम (धर्म प्रचार) सम्मेलन होता आ रहा है। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को लेकर पिछले कुछ वर्षों में लगातार तनाव व गतिरोध रहता आ रहा है। अब, एक पक्ष का तर्क रहा है कि करीब दो दशकों से जोड़ कार्यक्रम मदरसा कादरिया परिसर में होता रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

क्या है जोड़ कार्यक्रम

मिश्रवाला में 24 से 26 मार्च को होना है जिसमें प्रदेश भर से धर्म समुदाय के हजारों श्रद्धालु इसमें पहुंचते है। मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा लोगों को धर्म से संबंधित शिक्षा दी जाती है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना था कि क्यारदा मदरसे में 21 से 28 मार्च तक पौने 3 सौ बच्चों के पेपर होने हैं। 

वार्षिक पारितोषिक समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों हाफिजे कुरान डिग्री से सम्मानित करने का कार्यक्रम है जो पहले ही से तय है। इसलिए बच्चों के पेपर के बीच 3 दिन चलने वाले जोड़ कार्यक्रम तय परीक्षा व वार्षिक पारितोषिक समारोह में खलल पैदा करेगा।

उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने कहा कि मिश्रवाला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिश्रवाला में करीब 60 पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। दोनों ही पक्षों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि जिलाधीश सिरमौर ललित जैन के आदेश जारी हो चुके हैं जिसमें 24 से 26 मार्च को होने वाले जोड़ कार्यक्रम को मदरसा क्यारदा से बाहर कहीं करने को कहा गया है।
 
आयोजन करवाने वालेे पक्ष को किसी अन्य स्थल पर कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया जाएगा। वहीं, मदरसा प्रबंधन को केवल शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजन करवाने को कहा गया है जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे व दोनों पक्षों में किसी तरह का गतिरोध न बढ़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें