फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather : फरवरी में ऊना और कांगड़ा में गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड

Fri, 26 Feb 2021 01:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश का मौसम: ऊना में गर्मी से हाल बेहाल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को ऊना और कांगड़ा में गर्मी ने फरवरी के दौरान चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नाहन में 41 और सुंदरनगर में 11 साल बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

विज्ञापन


इससे पहले साल 2017 में 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री था। कांगड़ा में गुरुवार को अधिकतम पारा 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां भी 19 फरवरी 2017 को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस था। नाहन में गुरुवार को अधिकतम पारा 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 27 फरवरी 1980 को अधिकतम पारा 28.8 डिग्री रहा था। 1981 से 2020 तक फरवरी में नाहन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री से कम ही रहा है। सुंदरनगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहा। 28 फरवरी 2009 को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें