फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटीकंडी में अवैध रूप से बनाई दुकानों के मामले में सुनवाई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 18 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसला
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त कोर्ट में 36 मामलों पर हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के आईएसबीटी टुटीकंडी के पास अवैध रूप से बनीं दुकानों और स्टॉलों को लेकर 18 जुलाई को फैसला सुनाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त कोर्ट में इससे जुड़े मामले पर सुनवाई पूरी हो गई है। आयुक्त भूपेंद्र अत्री के कोर्ट में शनिवार को इस मामले पर लंबी सुनवाई हुई।
विज्ञापन

हालांकि शनिवार को इस पर फैसला नहीं सुनाया गया। 18 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में इस पर फैसला सुनाया जाएगा। नगर निगम के अनुसार आईएसबीटी टुटीकंडी के पास कई अवैध दुकानें खड़ी हो गई हैं। इस बारे में संबंधित कंपनी को नोटिस भी जारी किया था। कंपनी का कहना है कि उसका इन दुकानों से कोई लेना देना नहीं है। नगर निगम के अनुसार अवैध रूप से बनी इन दुकानों की अब आयुक्त कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस पर शनिवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुन ली गई है। अब फैसला सुनाया जाएगा। आयुक्त कोर्ट में अवैध निर्माण से जुड़े 36 मामलों पर शनिवार को सुनवाई हुई। इनमें एक मामले में भवन मालिक की ओर से खुद अवैध निर्माण गिराए जाने पर मामला रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें