शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी के महिला प्रकोष्ठ और रोवर-रेंजर्स इकाई ने स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान के तहत व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें सीएचओ अनीता वर्मा और शिखा गोमा (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धामी) ने छात्राओं के खून की जांच की। वक्ताओं ने छात्राओं से संतुलित आहार लेकर स्वयं को कुपोषण से बचाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के बारे में जागरूक किया। डाॅ. कविता कुमरा ने टीम का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो