पर्यटन निगम धर्मशाला के होटल भागसू और क्लब हाउस में मार्च माह के लिए हुई बुकिंग को रद्द कर दिया गया है। इसके चलते निगम को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। पर्यटन निगम कांगड़ा के डीजीएम अश्वनी सोनी ने बताया कि उनके पास क्लब हाउस और भागसू होटल के लिए एक विदेशी ग्रुप ने मार्च माह के अंतिम दिनों के लिए चार दिन के लिए कमरे बुक करवाए थे। लेकिन कोरोना वायरस के खौफ के चलते ग्रुप ने अपनी बुकिंग को रद्द करवा दिया है, जिससे निगम को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।