शिमला। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से मंडी के थुनाग क्षेत्र के बुजुर्ग की मौत हो गई। इसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने इसे पल्मोनरी वार्ड में दाखिल किया था। देर रात इसकी मौत हो गई। अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5 हो चुकी है। आईजीएमसी में 73 साल के ज्वाला दास को 31 जुलाई को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंगलवार रात 11:55 पर मरीज की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि जिन मरीजों को स्क्रब टायफस की संभावना रहती है। उन मरीजों के टेस्ट लिखे जाते हैं । यह टेस्ट अस्पताल में निशुल्क किए जाते हैं। आइजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने कहा कि मंडी जिले के बुजुर्ग की मंगलवार देर रात मौत हो गई।