शिमला। टुटू में सोमवार को सिग्मा स्कैनिंग और डायग्नोस्टिक सेंटर लक्कड़ बाजार की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ स्थानीय पार्षद मोनिका भारद्वाज ने किया। शिविर में करीब 62 लोगों ने शुगर, यूरिक एसिड, कॉलेस्ट्राल, बीपी और ईसीजी की जांच करवाई। सेंटर के मुख्य समन्वयक सतीश कुमार ने बताया कि आम जनमानस की सुविधा के लिए भविष्य में इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। संवाद