शिमला। रोटरी क्लब शिमला ने शुक्रवार को आयुर्वेदिक रिट्रीट के सहयोग से गल्लू में ग्रामीण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें 151 लोगों ने आंखों, दांतों, बीएमआई, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच करवाई। इस दौरान सरकारी दंत महाविद्यालय की डेंटल वैन भी मौजूद रही जिसमें 19 एक्सट्रैक्शन, स्केलिंग और करेक्शन जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में गांव के बुजुर्गों, मजदूरों, जीपीएस गल्लू और जीएसएसएस बन्नी के विद्यार्थियों ने लाभ उठाया। शिविर में आईजीएमसी के प्रिंसिपल जीडीसी रोटेरियन डॉ. आशु गुप्ता, डॉ. शाइली, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. रामलाल, डॉ. विनिशा, डॉ. मेघा (मेडिसिन), डाइटिशियन वंदना सूद (बीएमआई), पार्थ लैब डायग्नॉस्टिक की डॉ. सुषमा ठाकुर ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में डॉ. सुनीप सौठा के सौजन्य से दंत किट वितरित की गई। शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष करण बंबा, उपाध्यक्ष अमित पाल सूद, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सूद, पदम सूद, नवप्रीत सिंह, चेतन शर्मा, करण शर्मा, सचिव डॉ. सुनीप सौठा, रोटरी पार्टनर्स अंकिता बंबा, वंदना सूद, मीनू सूद और रितु शर्मा मौजूद रही। संवाद