फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सिविल सप्लाई की दुकानों से पुराने रेट की कैंसर दवाओं का स्टॉक वापस, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिसंबर को केंद्र सरकार ने घटाए हैं कैंसर की दवाइयों के दाम, अभी तक नहीं आई कई दवाओं की सप्लाई
विज्ञापन

आईजीएमसी के टर्शरी कैंसर सेंटर में आने वाले मरीज हो रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन की दुकानों में कैंसर की कई दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। दवाओं के दाम कम होने के बाद कई दवाइयों और इंजेक्शन को कॉर्पोरेशन ने वापस कर दिया है। इस कारण कैंसर मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मरीजों को कीमो तक करवानी मुश्किल हो गई है। आईजीएमसी के टर्शरी कैंसर सेंटर में आने वाले मरीजों को दवाएं न मिल पाने के कारण मजबूरी में केमिस्ट की दुकानों से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। अस्पताल के बाहर महंगी दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं। इससे मरीजों की जेब का खर्च भी बढ़ गया है। साथ ही मरीजों को दवाइयां लेने के लिए कभी सिविल सप्लाई दुकान तो कभी अस्पताल के बाहर की दवा दुकानों में भागदौड़ करनी पड़ रही है।
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से कैंसर उपचार में राहत देने के लिए दवाओं के दाम कम कर दिए गए हैं। नौ नवंबर से नए दाम जारी कर दिए गए हैं। मरीजों को राहत देने के लिए सिविल सप्लाई की दुकानों में नए स्टॉक को मंगवाया गया है। इसी के साथ पुराने स्टॉक को वापस कर दिया गया है। अब जब तक नए दाम की दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पाती हैं तब तक मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन की ओर से जल्द कैंसर की दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

इनसेट
आयुष्मान कार्ड का नहीं उठा पा रहे लाभ
सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन की दुकानों में कैंसर की दवा का स्टॉक कम होने से मरीज आयुष्मान कार्ड का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं। इस कारण मरीजों की जेब का बोझ बढ़ गया है। मरीजों को कैंसर की दवाओं के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर इसका ज्यादा असर पड़ रहा है। आयुष्मान कार्ड पर मरीजों को दवाएं मिलने से काफी राहत मिल जाती थी।
विज्ञापन


आईजीएमसी में 25 से 30 मरीजों की रोजाना होती है कीमो
आईजीएमसी में रोजाना 25 से 30 मरीजों की कीमो होती है। इसके अलावा आपातस्थिति में भी चिकित्सकों की ओर से कीमो की सलाह दी जाती है। इसमें टर्शरी कैंसर सेंटर में करीब 15 मरीजों की कीमो होती है जबकि अन्य की वार्ड में भी जाती है। ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं ओपीडी में रोजाना करीब 70-100 मरीजों की जांच की जाती है। इन सभी को दवाएं भी लिखी जाती हैं लेकिन मरीजों को दवाएं खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

कोट्स
कैंसर की कई दवाइयां नहीं मिलने के बारे में पता लगाया जाएगा। मरीजों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -कुमुद सिंह, निदेशक सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें