फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को 1 रुपये में मिलेगा सेनीटरी नैपकिन: विपिन परमार

Wed, 05 Dec 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार 10 से 19 वर्ष तक की किशोरियों को एक रुपये में प्रति पैकेट की दर से सेनीटरी नैपकिन उपलब्ध कराएगी। किशोरियों को यह सुविधा सरकारी अस्पतालों के अलावा स्कूलों में भी मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने यह जानकारी शिमला में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में दी है। परमार ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों के लिए 330 निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं और महिलाओं को नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए मुफ्त बेबी किट दी जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निरोग योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की मुफ्त जांच कराने का फैसला लिया गया है। यहीं नहीं, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार ने मरीजों के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में 10 बच्चों को कोकलीयर इंप्लांट के लिए 5-5 लाख रुपये प्रति बच्चा सहायता राशि की मंजूरी दी गई है। जल्द ही इन बच्चों का आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कालेज में इलाज हो सकेगा।

25 स्वास्थ्य संस्थान जुड़ेंगे टेलीमेडिसिन से

जिला शिमला, सिरमौर एवं चंबा के 25 स्वास्थ्य संस्थानों में टेलीमेडिसिन सुविधा से जोड़ा जा रहा है। परमार ने कहा कि हिमाचल में 30 वर्ष से ऊपर 2 लाख से अधिक लोगों की मधुमेह, शूगर, रक्तचाप की जांच और इलेक्ट्रोनिक कार्ड बनेंगे।  

अस्पतालों में भरे जाएंगे नर्सों के पद 
नर्सिंग शैक्षणिक सत्र 2018-19 के दौरान 180 एएनएमए, 1440 जीएनएमए, 1210 बीएससी नर्सिंग, 265 पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और 91 एमएससी नर्सिंग के पद भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि टांडा में 120 छात्रों की क्षमता वाले एक नए लड़कियों के छात्रावास को मंजूरी डेंटल कॉलेजके लिए 17 पीजी सीटों तथा 60 बीडीएस सीटों का अनुमोदन किया गया है।
विज्ञापन

हिमाचल में तैयार होंगे औषधीय पौधे

 किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार ने नई पहल शुरू की है। अब किसानों को सीधे आयुर्वेद विभाग से जोड़ा जाएगा। किसानों के समूह बनाकर औषधीय पौधों की खेती तैयार की जाएगी। इन जड़ी-बूटियों को बाजार में उचित दामों पर बेचा जाएगा। ब्यूरो

स्कूलों में एडॉप्शन कार्यक्रम शुरू 
आयुर्वेदिक विभाग ने हिमाचल के 1712 स्कूलों को एडॉप्ट किया है। सरकार के निर्देश पर हर महीने के अंतिम शनिवार को आयुर्वेदिक डॉक्टर स्कूलों में जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। 

राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत लगेंगे शिविर
सरकार ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी विद्यालय, महाविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कुपोषण और अन्य पोषण जन्य विकारों के निदान रोकथाम एवं आयुर्वेद उपचार के बारे में जागरूक करने के लिए शिविरों लगाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें