फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों में तैयार हो जाएगा मेकशिफ्ट अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। राधा स्वामी सत्संग भवन सोलन में मेकशिफ्ट अस्पताल आगामी 10 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। शनिवार शाम सीएमओ सोलन डॉ. राजन उप्पल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और डॉ. राजेश कश्यप ने मेकशिफ्ट अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कई प्रकार के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर सोलन शहर में कोविड-19 महामारी संकट के समय में आवश्यकता पडने पर संक्रमित रोगियों को बेहतर सुविधाएं देने का कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके लिए सोलन स्थित राधा स्वामी सत्संग केंद्र में आरंभिक चरण में 200 बिस्तरों वाला मेकशिफ्ट अस्पताल तैयार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि यहां मेकशिफ्ट अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है जो शीघ्र ही तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां कोविड-19 संक्रमित रोगियों के लिए ऑक्सीजन सुविधा युक्त 200 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां 20 बिस्तर सघन जांच इकाई (आईसीयू) के अधीन रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में 50 बिस्तर स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें