केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बेशक हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हों मगर उनके मंत्रालय को यही पता नहीं कि यहां स्वास्थ्य सचिव कौन हैं। डेढ़ साल पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य के पद से हट चुके वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को ही मंत्रालय अभी तक इस पद पर मान रहा है।
विनीत चौधरी वर्तमान में मुख्य सचिव के बराबर के प्रधान सलाहकार के पद पर तैनात हैं। स्वास्थ्य महकमे की बागडोर वर्तमान में प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना के पास है लेकिन उनका जिक्र तक नहीं हो रहा है।
9 नवंबर 2017 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से इसी मंत्रालय के प्रधान लेखा अधिकारी को एक पत्र भेजा है।