शिमला। जिला स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिढ़गांव में 15 अक्तूबर को आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में आईजीएमसी के बाल रोग, गायनी, आंखों और ईएनटी के विशेष चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रोहड़ू और शिमला का रुख करना पड़ता है। लोगों से आग्रह है कि वे शिविर में आकर जांच करवाएं।