शिमला। रोटरी क्लब शिमला ने रविवार को खलीनी-झंझीरी क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। हड्डी रोग, मेडिसिन और स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। 200 से अधिक लोगों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन अर्जुन गोयल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।