शिमला। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से रविवार को मशोबरा खंड के धारकंडा गांव में पौधरोपण किया गया। करीब 80 देवदार और बान के पौधे रोप कर ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष अजय सूद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। ग्रामीणों ने समिति का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान खुशी राम, वार्ड सदस्य, सुरेंद्र, योगेश बक्शी सहित 37 लोग मौजूद रहे। संवाद