शिमला। कंडा जेल में रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने शनिवार को ईएनटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें 44 कैदियों का स्वास्थ्य जांचा गया। इस शिविर में आईजीएमसी शिमला से डॉ. वर्षा चौधरी और डॉ. शिवानी ठाकुर ने कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पूजा गोयल ने कंडा जेल अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर का इस आयोजन में समर्थन और सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर क्लब की ओर से अब्बू अरोड़ा और कविता सूद मौजूद रहीं। संवाद