शिमला। राजधानी के कैथू वार्ड में शनिवार को चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसके साथ ही बुजुर्ग नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता कार्यशाला भी हुई। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कांता सुयाल इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डिजिटल साक्षरता कार्यशाला में बुजुर्गों को मोबाइल, ऑनलाइन भुगतान और सरकारी पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य उन्हें डिजिटल दुनिया से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यशाला में बुजुर्गों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराया गया। यह पहल बुजुर्गों को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी। संवाद