शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में स्वास्थ्य एवं पोषण में पारंपरिक ज्ञान विषय पर शिक्षक कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के निदेशक रोहित जमवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण में पारंपरिक ज्ञान हमारे पूर्वजों की विकसित और वर्षों से संचित ज्ञान है, जो हमारे स्वास्थ्य और पोषण को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग तथा ध्यान करना चाहिए। डॉ. अनीता गौतम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, डॉ. गीतांजलि सूद ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। ब्यूरो