केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि देश के पांच राज्यों में एम्स के लिए जल्द चेक लिस्ट तैयार की जाएगी। केंद्र की टीम एम्स संस्थानों के लिए राज्य सरकारों द्वारा चिह्नित की गई भूमि का दौरा करेगी। उसके बाद चेक लिस्ट राज्य सरकार से क्लीयर करवाई जाएगी।
नड्डा विजयपुर स्थित अपने निवास स्थान पर भतीजी के विवाह की खुशी में आयोजित रिसेप्शन के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य बजट के अलावा अन्य किसी भी पहलू पर रिसेप्शन की व्यस्तता के चलते बात करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट पूरी तरह से संतुलित है।