फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दया करो बसोह मन आए शबद कीर्तन से सुन संगत हुई निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिमला में मनाया शहीदी दिवस
विज्ञापन

विशेष दीवान में रागी जत्थों ने दी प्रस्तुतियां

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4:15 बजे हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिमला में शहीदी गुरु पर्व वीरवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष दीवान में रागी जत्थों ने गुरबाणी का मधुर शबद कीर्तन दया करो बसोह मन आए प्रस्तुत किया। संगत को गुरु साहिब के बलिदान और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4:15 बजे प्रकाश श्री गुरु ग्रंथ साहिब और पाठ श्री सुखमनी साहिब के साथ हुई। इसके बाद 6:00 से 6:30 बजे तक अखंड पाठ साहिब, 6:30 से 7 बजे तक नीरज ग्रोवर और हरभजन सिंह द्वारा कीर्तन आसा दी वार, 7 से 8:30 बजे तक हजूरी रागी जत्था शिमला सुखजिंदर सिंह ने कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजूरी रागी जत्था भाई राय सिंह ने कीर्तन आसा दी वार, सिख मिशनरी कॉलेज श्री आनंदपुर साहिब के प्रधानाचार्य ज्ञानी चरणजीत सिंह ने गुरमति विचार प्रस्तुत किए। बीबी सुरजीत कौर ने कीर्तन, गुरमति कक्षा शिमला के बच्चों ने कीर्तन, कुलदीप ग्रोवर, चतरजीत सिंह, ग्रंथी लवप्रीत सिंह ने गुरमति विचार, ग्रंथी जसविंदर सिंह, श्रीदरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी जत्था भाई साहिब भाई राय सिंह शब्द कीर्तन किया। कार्यक्रम का समापन सुखजिंदर सिंह ने अरदास, हुक्मनामा और समाप्ति कीर्तन के साथ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें