हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचएएस अधिकारी डॉ. अमित गुलेरिया को अतिरिक्त निदेशक आयुष नियुक्त किया है। अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य ताशी संडूप से आयुष विभाग का कार्यभार वापस लिया गया है। ताशी संडूप के पास पहले अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य का अतिरिक्त कार्यभार था।