हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचएएस के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन
आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की मुख्य संयुक्त प्रतियोगिता -2013 की लिखित परीक्षा पास की है, उनके साक्षात्कार लोक सेवा आयोग निगम विहार शिमला स्थित कार्यालय में 26 दिसम्बर से शुरू होंगे।
ये साक्षात्कार छह जनवरी तक होंगे। उन्होंने बताया कि सभी पास उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए पत्र जारी कर दिए गए हैं। रोल नंबर के आधार पर शेड्यूल को आयोग की वेबसाइट पर दर्शाया गया है।