फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हर्षवर्धन चौहान बोले- भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में कराया जा रहा सर्वे

Sat, 02 Sep 2023 06:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)

सार

हिमाचल प्रदेश भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए अति संवेदनशील है। आपदा संबंधित जोखिम को कम करने के लिए ऐसी घटनाओं से प्राप्त डाटा का संकलन और इसकी निरंतर निगरानी पर भी ध्यान दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस बार बरसात में प्रदेश में भूस्खलन की अत्यधिक घटनाओं को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों का जियोलॉजिकल सर्वे करवाया जा रहा है। इसके लिए टीमें गहनता से सर्वेक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक आधार पर कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए अति संवेदनशील है। आपदा संबंधित जोखिम को कम करने के लिए ऐसी घटनाओं से प्राप्त डाटा का संकलन और इसकी निरंतर निगरानी पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल इस समय भयंकर आपदा के दौर से गुजर रहा है। यह पिछले 50 वर्षों में आई सबसे भयंकर तबाही है। इस संकट में सुक्खू सरकार पूरी मजबूती से लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को समय पर राहत पहुंचाना और उनका स्थायी पुनर्वास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उद्योग मंत्री ने बताया कि बरसात के दौरान धर्मपुर क्षेत्र में पहाड़ियां दरकने के बहुत मामले सामने आए हैं। इससे कई मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारणों का गहनता से पता लगाया जाएगा।

धर्मपुर क्षेत्र में एनएचएआई व पूर्व में ओएनजीसी द्वारा की गई ब्लास्टिंग व माइनिंग के साथ साथ सड़कों पर पानी के निकास की उचित व्यवस्था न होना भी भूस्खलन का एक कारण हो सकता है। हर्षवर्धन चौहान शनिवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के दौरे पर रहे। उन्होंने बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लिया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का मौके पर निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के स्थाई पुनर्वास के लिए राज्य सरकार विशेष कार्य योजना तैयार कर रही है। इस मौके धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर उनके साथ रहे।
विज्ञापन


इन इलाकों का लिया जायजा
उद्योग मंत्री ने धर्मपुर के बारल, डिडणू, खड़ेला रियूर, रनेहड़ा, मलौण, लंगेहड़, बह्रमफाल्ड, गलू चनौता, भडियार और ब्रांग का दौरा किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल योजनाओं, बिजली परियोजनाओं को हुए नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों को मरम्मत को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने सरसकाण, लंगेहड़, बरोटी, बनाल, ब्रांग और टौर जाजर पंचायत अमें भूस्खलन से सड़क को हुए नुकसान का जायजा लिया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, एसडीएम धर्मपुर राजेन्द्र गौतम, बीडीओ धर्मपुर विवेक गुलेरिया, कांग्रेस के पदाधिकारी और विभागों के अधिकारी उनके साथ रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें