शिमला। इनर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन की बुधवार को कार्यकारिणी गठित कर हरप्रीत कौर को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व जिला चेयरमैन सीमा कपूर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके साथ ही किम्मी सूद को सचिव, विपन गुप्ता को उपाध्यक्ष, नेहा शर्मा को कोषाध्यक्ष, मीना चंदेल को आईएसओ और नमिता अग्रवाल को संपादक बनाया गया। हरप्रीत कौर ने क्लब के कार्यों का ब्यौरा दिया। इस मौके पर रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन और इनर व्हील क्लबों के अध्यक्ष तथा सचिव भी मौजूद रहे। संवाद