फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र और सुक्खू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा लोस चुनाव: हर्ष महाजन

Thu, 20 Dec 2018 08:33 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो सोच लेकर सत्ता में आए थे, यह दोगली सोच की राजनीति अब ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। वीरवार को सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के कार्यप्रणाली को भांप चुकी है। उसका संदेश हाल ही के तीन राज्यों के चुनाव में दिखा दिया है। 

केंद्र सरकार ने इन राज्यों के चुनावों में धन-बल का पूरा प्रयोग किया, लेकिन जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। कहा कि प्रदेश में भी 2019 का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


दावा किया कि हिमाचल में चारों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता केशव नायक, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर लाल, कैप्टन बलदेव सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत शर्मा, कांग्रेस

अनुसूचित जाति विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौहान, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सेन, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश सेन, दीप सैनी, पीतांबर लाल, दिलीप कुमार, गगन कुमार, चुन्नीलाल और राजकुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें