फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के हरीश कोरंगा ने जीती हॉफ मैराथन

Mon, 01 Jun 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मोत्सव-2015 शिमला का आगाज सोमवार को हॉफ मैराथन के साथ हुआ। एडीसी शिमला डा. यूनुस ने सुबह सात बजे रिज से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर की दौड़ स्पर्धा में उत्तराखंड के हरीश कोरंगा प्रथम रहे। हरीश देहरादून के जिला बागेश्वर, तहसील कपकोट गांव भनार के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में देहरादून पुलिस लाइन में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं।
विज्ञापन


उन्हें दौड़ स्पर्धा में प्रथम रहने पर 21 हजार रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरीश ने बताया कि वह हर रोज सुबह उठकर दौड़ लगाते हैं। इसी परिणाम है कि आज उन्होंने यह प्रतियोगिता जीती है।
विज्ञापन


तीन किलोमीटर की रन फार फन दौड़ में चियोग के संतराम प्रथम, दिल्ली के मुहम्मद मराज द्वितीय और उत्तराखंड के अमित सिंह रावत तृतीय रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें