फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखू में उमड़ा जन सैलाब, गूंजे बजरंगबली के जयकारे

Wed, 16 Apr 2014 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के जाखू मंदिर में मंगलवार को लोगों का सैलाब उमड़ आया। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर हजारों की संख्या में श्रद्घालु माथा टेकने मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां सुबह सात बजे से ही भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही। मंदिर में सबसे पहले सुबह करीब साढ़े सात बजे सवा क्विंटल रोट का भोग लगाया गया।

इसके बाद मंदिर को कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया। साथ ही पूजा अर्चना की गई। बाद में मंदिर को श्रद्घालुओं के लिए खोला गया।

भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन किए और बजरंगबली के जयकारे के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के लिए लगी लंबी लाइनें

बाद में यहां भडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें लोगों की लंबी लाइनें लगी रही। यहां स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए जलेबी और आइसक्रीम के स्टॉल भी लगाए गए।

इसमें मुफ्त में आइसक्रीम और जलेबियां भक्तों को बांटी गई। बाहर से आए सैलानियों ने भी भंडारे का लुत्फ उठाया।

मंदिर प्रबंधन समिति का कहना है कि इस बार भी हजारों लोग पहुंचे हैं। इनकी सुविधा के लिए खास प्रबंध भी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें