शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन के साथ हुई जिसमें लोगों ने बजरंगबली का क्या कहना और श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में सहित अन्य भजन सुनाए। इसके बाद मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने लोगों से हनुमान चालीसा पाठ करवाया। इस दौरान सैंकड़ाें की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। अंत में सभी श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति की सदस्य डॉ साधना ठाकुर, करण नंदा, केशव चोहान, संजय सूद, किमी सूद, राजीव पंडित, पिंकू, संजीव चोहान, तरुण राणा, पीयूष, भारती सूद, दीपक शर्मा, विक्रम जीत सहित सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद