फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भोरंज में नशे की बड़ी खेप बरामद, 5 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 02:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पुलिस ने देर रात नाका लगाया हुआ था। इस दौरान रतन लाल की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। गाड़ी में स्टेपनी के साथ छिपाई हुई 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के तहत मुंडखर के समीप चाहल सड़क पर कुल्लू निवासी एक व्यक्ति से 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिले में साल 2023 में बरामद की गई यह नशे की सबसे बड़ी खेप है। पुलिस चौकी जाहू की टीम ने देर रात नाके के दौरान यह बड़ी सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान रतन लाल निवासी गांव राऊली डाकखाना ठेला तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। चौकी पुलिस ने चाहल सड़क पर देर रात नाका लगाया हुआ था। इस दौरान रतन लाल की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया।

शक होने पर पुलिस ने  छानबीन की और गाड़ी में स्टेपनी के साथ छिपाई हुई 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद हुई।  पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें