फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सरकार ने बदले सात बीडीओ, नादौन, हमीरपुर और भोरंज को मिले नए खंड विकास अधिकारी

Tue, 03 Oct 2023 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/शिमला
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 7 खंड विकास अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सचिव राजस्व विभाग प्रियतु मंडल की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि बीडीओ टूटु निशांत शर्मा को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नादौन में तैनाती दी गई है। इसके अलावा कुलवंत सिंह को बिलासपुर से खंड विकास अधिकारी भोरंज हमीरपुर, हिमांशी को गगरेट ऊना से खंड विकास अधिकारी हमीपुर, ओमपाल को धर्मशाला जिला कांगड़ा से खंड विकास अधिकारी अंब जिला ऊना लगाया गया है। अस्मिता ठाकुर को गोपालपुल जिला मंडी, विवेक पॉल को कुनिहार जिला सोलन और सुशील कुमार को अंब ऊना से राज्य मुख्यालय भेजा गया है। इनके तबादला आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। जिला हमीरपुर के तीन ब्लॉकों में खाली चल रहे खंड विकास अधिकारियों(बीडीओ) के पदों पर नई नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं। बता दें, अमर उजाला ने 29 सितंबर के अंक में बीडीओ के खाली पदों का मामला प्रमुखता से उठाया था। खंड विकास अधिकारियों के पदों पर नई नियुक्ति के बाद अब ग्राम पंचायतों में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें