फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पुडुचेरी में नेटबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी हिमाचल की टीमें

Tue, 23 Jun 2026 06:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)।

सार

 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष वर्ग की टीमें मंगलवार को ऊना से रेल मार्ग से रवाना हुईं। 
विज्ञापन
पुडुचेरी में नेटबाल प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चार दिवसीय महिला एवं पुरुष सीनियर राष्ट्रीय फास्ट फाइव नेटबाल प्रतियोगिता 25 से 28 जून तक पुडुचेरी में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष वर्ग की टीमें मंगलवार को ऊना से रेल मार्ग से रवाना हुईं। प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने कहा कि संघ के रोबिन को हिमाचल प्रदेश टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। इसके अलावा पुरुष टीम के लिए रंजन और महिला टीम के लिए योगिता को टीम मैनेजर बनाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला वर्ग की टीम में अनीशा, भावना, शगुन, कोमल, निरखी, अंजली, अंजू, राधिका, कृतिका और अंबिका शामिल हैं। वहीं, पुरुष वर्ग की टीम में हर्षित, अरुण, जितेंद्र, सतवीर, भास्कर, नवीन, दक्ष ठाकुर, रजनीश और दीपक सहित 10 खिलाड़ियों का चयन किया है। अशोक आनंद ने कहा कि खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया है। प्रदेश नेटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें