फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर नहीं मिले तो पंचायत प्रधान सोमा ने कटवा दी बुजुर्ग दंपती की फसल

Sun, 26 Apr 2020 09:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, रंगस (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की जोलसप्पड़ पंचायत में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद उसे कंटेनमेंट जोन में तबदील कर दिया गया है। साथ लगती पंचायतों को भी सील किया गया है। गेहूं की फसल पककर तैयार है। प्रशासन से छूट मिलने के बाद हर कोई गेहूं की फसल काटने में लगा है।

विज्ञापन


इस आपदा की घड़ी में हर कोई अपने-अपने तरीके से गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है, लेकिन जोलसप्पड़ पंचायत की प्रधान सोमा देवी ने सहायता करने का एक नायाब तरीका ढूंढा है। उन्होंने बताया कि जोलसप्पड़ पंचायत के लंबोट गांव में कांशीराम (87) पत्नी के साथ रहते हैं। वह अब बढ़ती उम्र के चलते अपने कामकाज निपटाने में असमर्थ हैं। लॉकडाउन के चलते उन्हें फसल काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे थे।

विज्ञापन

जब पंचायत प्रधान को पता चला कि उनकी फसल खेतों में ही खड़ी है तो अन्य महिलाओं को साथ लेकर इस बुजुर्ग दंपती की फसल कटवाने का बीड़ा उठाया। शनिवार को गांव की महिलाओं ने बुजुर्ग दंपती की गेहूं की फसल को काटा। इसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

प्रधान सोमा देवी ने बताया कि उनकी इस समस्या को देखते हुए गांव की महिलाओं तृप्ता देवी व सरला देवी को साथ लेकर इनकी फसल काटी गई। गरीब परिवार को लॉकडाउन में राशन भी दिया गया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई ऐसा बुजुर्ग दंपती हों तो उनकी मदद लोग जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें