फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Assembly Byelection Result: कांटे के मुकाबले में भाजपा के आशीष शर्मा ने दर्ज की जीत

Sat, 13 Jul 2024 08:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा  प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
आशीष शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपते सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांटे की टक्कर में भाजपा  प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को 1571 मतों से हराया। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को कुल 25470 वोट मिले। वहीं आशीष को 27041 मत मिले। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा को मात्र 74 मत पड़े। इस सीट पर 198 ने नोटा दबाया। साल 2017 में भी कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और बतौर निर्दलीय आशीष शर्मा आमने-सामने थे। साल 2017 में नरेंद्र ठाकुर भाजपा के प्रत्याशी थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन



आशीष शर्मा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत पर हमीरपुर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान समर्थकों ने आशीष शर्मा को कंधों पर उठाया। 

प्रत्याशी का नाम                  मत
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा(कांग्रेस)    25470  
आशीष शर्मा(भाजपा)           27041

हमीरपुर की जनता ने बेटे का दिया साथ : आशीष
 भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि हमीरपुर की जनता ने धनबल के प्रयोग को नकारा है। कांग्रेस सरकार की तरफ से चुनाव में षड्यंत्र रचे गए, लेकिन हमीरपुर की जनता ने अपने बेटे का साथ दिया है। इस जनादेश के लिए वह हमीरपुर की जनता के आभारी हैं। यह हमीरपुर की जनता की और भाजपा की जीत है।
 

रणधीर शर्मा बोले-हमीरपुर की जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार को नकारा 
हमीरपुर भाजपा उपचुनाव प्रभारी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी आशीष शर्मा के व्यक्तित्व और जनता में उनके प्रभाव तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत हुई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर पार्टी का प्रचार किया। हमीरपुर की जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार को नकारा है। 

जीत के लिए कार्यकर्ताओं के समर्पण को नमन : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और पार्टी की जीत के लिए उनके समर्पण को वह नमन करते हैं। इस भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन में हमीरपुर के चहुंमुखी विकास और देवभूमि हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में एक विधायक के रूप में आशीष शर्मा अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन

विश्वास मत को स्वीकार करता हूं : पुष्पेंद्र
कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि वह हमीरपुर की जनता के आभारी हैं। वह विश्वास मत को स्वीकार करते हैं। वह हमीरपुर की जनता के लिए पहले की तरह की तत्पर रहेंगे। वह समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं के आभारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें