शिमला। मशोबरा स्थित यूको आरसेटी के प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को महिलाओं को हेयर ट्रीमिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान केंद्र में महिलाओं को कैंची के माध्यम से ट्रीमिंग करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद उन्होंने खुद ट्रीमिंग कर अभ्यास किया। प्रशिक्षक रूपा सूद ने बताया कि महिलाओं को हेयर स्टाइलिंग, हेयर स्ट्रेटनिंग और हेयर ट्रीमिंग सहित बालों से जुड़े सभी कार्य सिखाए जा रहे हैं। संवाद