शिमला। मशोबरा स्थित यूको आरसेटी के ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुक्रवार को महिलाओं ने हेयर स्टाइलिंग करना सीखा। इस प्रशिक्षण के तहत महिलाओं को ब्यूटी पार्लर के सभी गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षक रूपा सूद ने महिलाओं और युवतियों को अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षक रूपा सूद ने बताया कि महिलाओं को हेयर स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग और स्टाइलिंग भी सिखा रही हैं। संवाद